महाराष्ट्र:राउत विशेषाधिकार हनन का मामला राज्य सभा के सभापति के पास
विशेष संवाददाता
मुंबई (निर्भय पथिक) महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य सभा सदस्य और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का मामला राज्य सभा के पास भेजा जा रहा है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शनिवार को सदन में दी। संजय राउत द्वारा विधिमंडल नहीं चोर मंडल कहे जाने पर शिवसेना शिंदे गुट के भरत गोगावले द्वारा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया गया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को इसका जवाब भी दिया था। अध्यक्ष का कहना है कि उनका दिया गया स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं लगा। बजट सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष ने सदन को बताया कि संजय राउत का मामला राज्य सभा के सभापति व उपराष्ट्रपति के पास भेजा जा रहा है।