Home मुंबई-अन्य महात्मा फुले शिक्षण संस्था में मना शिक्षक दिवस

महात्मा फुले शिक्षण संस्था में मना शिक्षक दिवस

by zadmin

महात्मा फुले शिक्षण संस्था में शिक्षक दिवस

5सितंबर का दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन  जी का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे धारावी स्थित महात्मा फुले शिक्षण संस्था द्वारा संचालित छत्रपती शिवाजी विद्यालय के प्रांगण मे 7सितंबर के दिन सुबह 11बजे गजल मुशायरे का आयोजन किया गया था। गजलकार प्रशांत वैद्य, विद्रोही लोकशाहिर संभाजी भगत,राधिका प्रेम संस्कार, वैशाली माली,डाक्टर गजानन मिटके, वीरेंद्र पाटिल, शब्बीर शेख,विक्रम सिंह, अमित झा राही,कासिफ सैय्यद एवं हास्यकवि सुरेश मिश्रा जैसे दिग्गज कवियो ने अपनी गजल और मुशायरो से श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हिन्दी, मराठी,उर्दू तीनो भाषाओ के गजलकारो ने शमा बांध दिया। प्रेम, विरह,वास्तविकता, मानवता, स्वतंत्रता सामाजिक समस्या,पर्यावरण जैसे अनेक विषयो पर गजल व शेरो शायरी पेश किए। हास्यकवि सुरेश जी के हास्य व्यंग्य काव्यो से दर्शक हंस-हंस कर लोट पोट हो गए। इस कार्यक्रम का सूत्रसंचालन सुधीर चित्ते के द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री बाबूराव मानेसर जी ने सभी शिक्षको और शिक्षकेतर कर्मचारियो को उपहार स्वरूप भेट वस्तू प्रदान की व सहभोजन की व्यवस्था भी गई थी।इस शानदार कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष बाबूराव मानेसर, सचिव दिलीप शिंदे ,कोषाध्यक्ष प्रमोद माने ,छत्रपती शिवाजी विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती वीणा दोनवलकर मॅडम, अंग्रेजी माध्यम की मुख्याध्यापिका सौ,स्वाती होलमुखे मॅडम, मनोहर जोशी कॉलेज के प्राचार्य कमलेश सोनपसारे सर,अफरोज मॅडम, श्रदधा मॅडम और सर्व शिक्षकवृंद व शिक्षकेतर कर्मचारियो ने इस कार्यक्रम  का लुत्फ उठाया।

You may also like

Leave a Comment