Home मुंबई-अन्य निरंकारियों ने 15 अगस्त को 34 स्थानों पर मनाया मुक्ति पर्व दिवस

निरंकारियों ने 15 अगस्त को 34 स्थानों पर मनाया मुक्ति पर्व दिवस

by zadmin

-निरंकारियों ने 15 अगस्त को 34  स्थानों पर मनाया  मुक्ति पर्व दिवस

सेवा भाव को अपनाकर जीना ही वास्तविक देश भक्ति है- सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज

      मुंबई, : संत निरंकारी मिशन ने मुंबई के 34 स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त,को ‘मुक्ति पर्व’ के रूप में मनाया। इस दिन जहां पराधीनता से मुक्त कराने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जाता है वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक जागरूकता  से अवगत करवाने वाली दिव्य विभूतियों – शहनशाह बाबा अवतार सिंह , जगत माता बुद्धवंती , निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर, सत्गुरू माता संविदर हरदेव जी एवं अन्य भक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन से सभी भक्तों द्वारा प्रेरणा प्राप्त की जाती है।

      संत निरंकारी मिशन के मुंबई ज़ोन के अंतर्गत चेंबूर, नेवी नगर, कुंभारवाडा, कालाचौकी, डिलाईल रोड, वडाला, धारावी, विलेपार्ले, अंधेरी, गोरेगांव (पश्चिम), गोरेगांव (पूर्व), मलाड (पश्चिम), मलाड (पूर्व), बोरिवली, कांदिवली, भाईंदर, चांदिवली, कामराज नगर, पवई, खिंडीपाडा (भांडूप), मुलुंड (पश्चिम), मुलुंड (पूर्व), कांजूर मार्ग, ठाणे, कलवा, किसन नगर, पवार नगर, मनोरमा नगर, दिवा, ऐरोली, वाशी, शिरवणे, पनवेल एवं उरण आदि 34  स्थानों पर  ‘मुक्ति पर्व दिवस’ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में निरंकारी भक्तों ने भाग लिया. पूरे भारतवर्ष एवं विदेशों में भी मनाये जाने वाले इस मुक्ति पर्व दिवस का मुख्य आयोजन संत समागम निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया |

      ‘मुक्ति पर्व’ समागम के अवसर पर लाखों की संख्या में एकत्रित विशाल जन-समूह को सम्बोधित करते सत्गुरू माता जी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि  सेवा भाव को अपनाकर जीना ही वास्तविक भक्ति है। हमारे जीवन में आत्मिक स्वतंत्रता भी महत्वपूर्ण है.इस संत समागम में सत्गुरू माता सविंदर हरदेव जी के विचारों का संग्रह ‘‘युग निर्माता‘‘ पुस्तक का विमोचन निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी के  कर कमलों द्वारा हुआ।

You may also like

Leave a Comment