Home ठाणे भाजपा गुटनेता ने लगाया टीकाकरण में सौतेला व्यवहार का आरोप

भाजपा गुटनेता ने लगाया टीकाकरण में सौतेला व्यवहार का आरोप

by zadmin


ठाणे– ठाणे शहर में स्थित टेंभीनाका, काजूवाडी और शील स्थित टीकाकरण केंद्रों पर करीब 220 वैक्सीन का डोज उपलब्ध कराया गया है, जबकि आजादनगर, गांधीनगर, माजीवाडा, मानपाडा, बालकुम के केंद्रों पर केवल वैक्सीन का 30 डोज उपलब्ध कराया जा रहा है। एक तरह से मनपा की तरफ से टीकाकरण में शौलेता व्यवहार किया जा रहा है। यह आरोप भाजपा के गुटनेता मनोहर डुंबरे ने लगाया है। इसके साथ ही डुंबरे ने बढ़ती गर्मी और धूप के चलते सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू किए जाने की मांग मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा को दिए पत्र में किया है।  
मनपा में भाजपा के गुटनेता मनोहर डुंबरे ने कहा कि ठाणे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोवैक्सीन के दूसरे डोज की मांग नागरिक कर रहे हैं। इसके तहत  ठाणे मनपा ने बुधवार को 25 केंद्रों में कोवैक्सीन को उपलब्ध कराया गया है। हालांकि मनपा की तरफ से टीकाकरण केंद्रों के अनुसार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। डुंबरे ने कहा कि ठाणे के काजूवाडी, टेंभीनाका और शील स्थित केंद्रों पर क्रमश: 220, वर्तकनगर, मुंब्रा, खारेगांव स्थित केंद्रों पर क्रमश: 160 जबकि आनंदनगर, कोपरी, दादोजी कोंडदेव स्टेडियम,  आजादनगर, बालकुम, गांधीनगर, माजीवाडा, मानपाडा आदि टीकाकरण केंद्रों पर क्रमश: केवल 30 टीका ही उपलब्ध कराया गया है। मनोहर डुंबरे ने कहा कि महामारी के इस दौर में प्रत्येक स्थानों पर अलग-अलग संख्या में टीका मुहैया कराया जाना अनुचित है। इसके बजाय ठाणे के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को समान न्याय दिया जाना चाहिए। डुंबरे ने कहा कि इस महीने में कड़क धूप और गर्मी का असर लोगों पर पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सभी टीकाकरण केंद्रों को दोपहर 12 से चार बजे तक रखा जाए। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से सुबह चार बजे से ही कतार लगवाया जा रहा है। कई बार टीके से अधिक संख्या नागरिकों की होने से उन्हें दोपहर 12 बजे के बाद टीका लगवाए बिना ही वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस दौर में टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ होने से संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए दोपहर बारह बजे के बजाय टीकाकरण का समय नौ बजे से किया जाए।  
शिवसेना पदाधिकारी टोकन विरतण में आगे
मनोहर डुंबरे ने कहा कि महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने टोकन और वीआईपी सिस्टम को बंद करने की घोषणा की है। इसके बाद भी शिवसेना का एक पदाधिकारी ही टीकाकरण के लिए टोकन वितरण में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि यह शिवसेना पदाधिकारी बिनदास्त ऑफलाइन सेंटरों पर टोकन का वितरण कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उसे रोकने में शिवसेना के पास भी कोई रास्ता नहीं बचा है।  

You may also like

Leave a Comment