Home मुंबई-अन्य बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में वरली में 166 निरंकारियों ने किया रक्तदान

बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में वरली में 166 निरंकारियों ने किया रक्तदान

by zadmin

वरली में 166 निरंकारियों ने किया रक्तदान

   मुंबई:बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में संत निरंकारी मिशन की ओर से 25 अप्रैल को आदर्श नगर म्युनिसिपल स्कूल, वरली,  में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 166  निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया| इसमें संत निरंकारी रक्तपेढी द्वारा रक्त संकलन किया गया |

इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्थानीय नगरसेविका तथा पूर्व उप महापौर श्रीमती हेमांगी वरळीकर के करकमलों द्वारा किया गया जबकि आशीष चेंबूरकर, नगरसेवक एवं बेस्ट समिति के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थें | इस अवसर उपस्थित रहने वालों में  पूर्व विधायक .सुनील शिंदे, हरीश वरलीकर,शिवसेना विभाग प्रमुख,  सूर्यकांत कोली, शिवसेना शाखा प्रमुख और नोबेल फाउंडेशन के सचिन जगदाले,शामिल थें | इस अवसर पर संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक शंकर सोनवणे के अतिरिक्त स्थानीय मुखी तथा मंडल के कई अधिकारी उपस्थित थें |

            मंडल के स्थानीय मुखी ने स्थानीय सेवादल युनिट एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के सहयोग से इस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया | 

You may also like

Leave a Comment