Home खेलक्रिकेट विधानसभा चुनाव में महायुति को बहुमत मिलेगा – भाजपा

विधानसभा चुनाव में महायुति को बहुमत मिलेगा – भाजपा

by zadmin

विधानसभा चुनाव में महायुति को बहुमत मिलेगा – भाजपा 

विशेष संवाददाता 

मुंबई,@nirbhaypathik: शनिवार को नरीमन पॉइंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा कोर कमिटी की बैठक हुई।  आगामी विधानसभा  चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति तय हो गयी है और भाजपा महायुती के सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी  सामान्य जनता का आशीर्वाद होने से विधानसभा  चुनाव में महायुति को बहुमत मिलेगा यह विश्वास भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने व्यक्त किया। वे इस बैठक के बाद पत्रकार परिषद में बोल रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे , वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन पाटिल आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि  अपने सभी सहयोगी  पार्टियों को लेकर राज्य सरकार बजट की योजना को सामान्य जनता तक पहुँचाने के लिए  १० जुलाई तक अभियान चलाएगी। इस कोर कमिटी की बैठक में भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव  एवं सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री  अश्विनी वैष्णव , राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले  आदि मौजूद थे। इस बैठक में आगामी चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई । 

You may also like

Leave a Comment