Home मुंबई-अन्यपश्चिम उपनगर इंडी गठबंधन भाजपा की अत्याचारी शासन के खिलाफ लड़ रहा है–मल्लिकार्जुन खड़गे

इंडी गठबंधन भाजपा की अत्याचारी शासन के खिलाफ लड़ रहा है–मल्लिकार्जुन खड़गे

by zadmin

मुंबई,@nirbhaypathik: इंडी  गठबंधन भाजपा की तोड़फोड़ नीति और अत्याचारी शासन के खिलाफ लड़ रहा है। देश में माहौल इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। खड़गे ने भरोसा जताया है कि इंडिया आघाड़ी को  महाराष्ट्र की 48 में से 46 सीटों पर जीत हासिल होगी और वह देश में सरकार बनाएगी।यह विचार मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को होटल ग्रैंड हयात में इंडिया आघाडी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यक्त किये. 

 खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 न्याय 25 गारंटी दी है। 30 लाख सरकारी नौकरियाँ, महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये प्रति वर्ष, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा के अलावा कृषि पर जीएसटी हटाने का वादा किया है। इसके अलावा किसानों को कर्जमाफी और जीएसटी के स्थान पर नया सीधा जीएसटी लागू किया जाएगा जिसमें एक ही दर होगी। खड़गे ने यह भी कहा कि यूपीए सरकार द्वारा लाए गए खाद्य सुरक्षा कानून के मुताबिक गरीबों को प्रति माह 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। 

एक सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी का यह आरोप कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अयोध्या में राम मंदिर को ढहा देगी, लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश है।  बुलडोजर कल्चर कांग्रेस का नहीं भाजपा  का है और कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं करेगी। 

 इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह सच नहीं है कि इंडिया  अघाड़ी सरकार आने पर 10 किलो मुफ्त अनाज देने की योजना नरेंद्र मोदी की योजना पर आधारित है। सबसे पहले डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लेकर आई और हमारी योजना उसी के तहत है।  भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है और गेहूं उत्पादन में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

You may also like

Leave a Comment