Home मुंबई-अन्य ज्येष्ठ कार्यकर्त्ता हमारी पार्टी संगठन की आधारशिला हैं-आशीष शेलार -मुंबई भाजपाअध्यक्ष

ज्येष्ठ कार्यकर्त्ता हमारी पार्टी संगठन की आधारशिला हैं-आशीष शेलार -मुंबई भाजपाअध्यक्ष

by zadmin

मुंबई भाजपा का ज्येष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न 

मुंबई: स्व.उत्तमराव पाटिल अमृत कुंभ अभियान , के अंतर्गत मुंबई भाजपा  के “ज्येष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन ” 14 मई को मुंबई भाजपा कार्यालय-वसंत स्मृति में संपन्न हुआ.जिसमें 
मुंबई भाजपा अध्यक्ष  विधायक आशीष शेलार, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश मेहता ने ज्येष्ठ  कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
अपने मुख्य भाषण में आशीष शेलार ने कहा कि पुराने ज्येष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर  हैं और उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही पार्टी आज खड़ी है। हम आपके  कंधों पर खड़े होकर ही आगे बढ़ रहे हैं.’ उन्होंने भावुक होकर कहा, ”आप सभी मुंबई-महाराष्ट्र के पार्टी संगठन की आधारशिला हैं।”
 प्रकाश मेहता ने श्री उत्तमराव पाटिल की पुरानी स्मृतियों को याद किया तथा पिछले 40-50 वर्षों में पार्टी संगठन द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा करके ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं को भावविभोर कर दिया ।
बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक मधु चव्हाण ने कहा कि पार्टी को उन ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं पर  गर्व  है जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में बिताए हैं और जिनके कारण पार्टी आज खड़ी है।
पिछले डेढ़ साल से मधु चव्हाण और  दिलीप गोडांबे ने चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  की प्रेरणा से “स्व. उत्तमराव पाटील अमृतकुंभ अभियान” के माध्यम से मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों की यात्राएं  की। इससे पुराने कार्यकर्ताओं को एहसास हुआ कि आज भी पार्टी को उनकी और उनके  मार्गदर्शन की जरूरत है। पार्टी 60/65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नहीं भूली है।
भारतीय जनता पार्टी मुंबई के ज्येष्ठ कार्यकर्ता  सम्मेलन को सफल बनाने में   दिलीप गोडांबे  के साथ अश्विनी कुमार मिश्र, बाबा कुलकर्णी, श्रीमती रसीलाबेन शाह, राजू सांगोई, दिलीप हजारे और पद्माकर हबीब ने मूल्यवान सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 

You may also like

Leave a Comment