Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर केंद्रीय मंत्री गोयल ने उत्तर मुंबई के कई स्थानों पर गणेश भक्तों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री गोयल ने उत्तर मुंबई के कई स्थानों पर गणेश भक्तों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

by zadmin

मुंबई,@nirbhaypathik: गणपति विसर्जन के दिन उत्तर मुंबई के सांसद व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कई स्थानों गणपति  विसर्जन जुलूस का पुष्प वर्षा कर गणेश भक्तों का स्वागत किया. 
मालाड  के भुजले झील से शुरू होकर चारकोप विधानसभा, मागाठाणे, कांदिवली पूर्व, बोरीवली से सीधे दहिसर तक श्री गोयल ने विसर्जन जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जुलूस में शामिल भक्तों को जलपान कराया।
इस अवसर पर शोभायात्रा में अनेक बच्चों को देखकर श्री गोयल ने अपना स्नेह व्यक्त किया।प्रत्येक विधानसभा में पीयूष गोयल के साथ जिला अध्यक्ष गणेश गणेश खणकर और सभी स्थानीय विधायक, विनोद शेलार, सुनील कोली, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर शाह और कई पदाधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment