Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर चेंबूर में 5 साल बाद लौटी रामलीला,तैयारी में जुटी नई कार्यकारिणी

चेंबूर में 5 साल बाद लौटी रामलीला,तैयारी में जुटी नई कार्यकारिणी

by zadmin

चेंबूर में 5 साल बाद लौटी रामलीला,तैयारी में जुटी नई कार्यकारिणी 

पथिक संवाददाता 
मुंबई@nirbhaypathik:लगभग 5 वर्षों के अंतराल के बाद चेंबूर की रामलीला का फिर से आयोजन किया जा रहा है।इसकी तैयारियों के संबंध में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम रामलीला समिति की बैठक चेंबूर नाका के कबाली वाडी में संपन्न हुई।इस वर्ष 2024 की रामलीला के आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इसके अनुसार राम अग्रवाल(अध्यक्ष),दिनेश अग्रवाल व अलका श्रीवास्तव(उपाध्यक्ष)श्रीनिवास शुक्ला(महासचिव)महेंद्र गुप्ता(कोषाध्यक्ष)बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य में कुणाल अग्रवाल का समावेश है।रामलीला मंडली का नेतृत्व पं रामानंद त्रिपाठी करेंगे।मंडप और साउंड की व्यवस्था दीपक राणे संभालेंगे।चेंबूर रामलीला के संरक्षक एन एल गुप्ता और महावीर प्रसाद गुप्ता हैं।रामलीला को विशेष सहयोग समाजसेवी सुभाष मराठे कर रहे हैं।पहले की तरह इस साल भी प्रचार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव खरवार को दी गई है।इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रमोटर द्वय ओमप्रकाश अग्रवाल और धर्मराज पांडेय व पूर्व नगरसेवक महादेव शिवगण भी उपस्थित थे। बता दें कि कोविड के प्रादुर्भाव के कारण रामलीला स्थगित की गयी थी. जो सभी राम भक्तों के आग्रह पर इस वर्ष शुरू की जा रही है.इस बार भी रामलीला महोत्सव का आयोजन चेंबूर के प्रसिद्ध गांधी मैदान में होगा।इसके लिए नई कार्यकारिणी के सदस्य तैयारियों में जोर शोर से जुट गए हैं. रामलीला की बैठक की समाप्ति पर धर्मराज पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को गुलाब के खिले हुए फूल देकर सभी नवनिर्वाचितों को सम्मानित किया।राम बदलुराम अग्रवाल ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
फोटो:कपिल देव खरवार

You may also like

Leave a Comment