Home मुंबई-अन्य महाराष्ट्र में पहली बार प्याज महाबैंक की स्थापना

महाराष्ट्र में पहली बार प्याज महाबैंक की स्थापना

by zadmin

महाराष्ट्र में पहली बार प्याज महाबैंक की स्थापना

नवीन कुमार

मुंबई/नागपुर (@nirbhaypathik)। महाराष्ट्र में पहली बार प्याज महाबैंक की स्थापना की गई है। यह प्रोजेक्ट आज लॉन्च किया गया है। इसके लिए वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोडकर मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास व्यक्त करते हुए कि परमाणु प्रौद्योगिकी का उपयोग करके प्याज विकिरण की यह पायलट परियोजना प्याज उत्पादकों की समस्या का स्थायी समाधान होगी। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री शिंदे कहा कि समृद्धि राजमार्ग के किनारे 13 कृषि समृद्धि केंद्रों का निर्माण कार्य चल रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिंदे की अध्यक्षता में विधान भवन के कैबिनेट हॉल में परमाणु ऊर्जा आधारित प्याज महाबैंक, प्याज प्रसंस्करण और भंडारण को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, राज्य के उत्पाद शुल्क मंत्री शंभूराज देसाई, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, सार्वजनिक निर्माण मंत्री दादाजी भुसे, मुख्य सचिव मनोज सौनिक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि परमाणु ऊर्जा आधारित प्याज महाबैंक, प्याज प्रसंस्करण और भंडारण से फसल नष्ट नहीं होगी। यह परियोजना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। इस परियोजना से प्याज की फसल का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिलेगा। यह परियोजना किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है। किसान हमारे अन्नदाता हैं। संकट के समय में उनकी मदद के लिए राज्य सरकार हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। 

You may also like

Leave a Comment