अभिनेत्री प्रिया बेर्डे भाजपा में शामिल हुई
विशेष संवाददाता
नासिक – अभिनेत्री प्रिया बेर्डे शनिवार को नासिक में भाजपा कार्यकारिणी के बैठक के दौरान भाजपा में शामिल हो गयी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई प्रिया बेर्डे का भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कई और अभिनेत्रियां और कलाकार भाजपा में शामिल हुए। अभिनेत्री प्रिया बेर्डे दिवंगत मशहूर अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे की पत्नी हैं। इसके पहले वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में थी।