मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
प्रमोद डोईफोडे अध्यक्ष और प्रवीण पुरो कार्यवाह चुने गए
नवीन कुमार
मुंबई:मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव आज संपन्न हुआ। यह नई कार्यकारिणी दो साल के लिए है। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी अध्यक्ष प्रमोद डोईफोडे, उपाध्यक्ष महेश पवार, कार्यवाह प्रवीण पुरो, कोषाध्यक्ष विनोद यादव और कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के रूप में आलोक देशपाण्डे, मनोज मोघे, कमलाकर वाणी, खंडूराज गायकवाड एवं भगवान परब चुने गए। मंत्रालय में संघ के कार्यालय में मतदान में संघ के सभी सदस्यों ने खुले मन से अपना मतदान किया। मतदान के दौरान माहौल काफी पारिवारिक दिखा। इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी राजन पारकर नियुक्त किए गए थे। शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी राजन पारकर ने चुनाव परिणाम के साथ विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हुआ कि सभी उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रही। पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रमोद डोईफोडे को 78 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी राजाभाऊ आदाटे को 49 और दिलीप जाधव को 28 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी महेश पवार को 58 मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों पांडुरंग मस्के को 41, राजेंद्र थोरात को 30 एवं नेहा पुरव को 29 मत मिले। कार्यवाह पद के लिए दो उम्मीदवारों मेंं टक्कर थी। प्रवीण पुरो 85 मतों से विजयी हुए जबकि मिलिंद लिमये को 71 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद यादव 67 मतों से विजयी हुए जबकि प्रवीण राऊत को 50 और किशोर आपटे को 36 मत मिलेेे। इस बार कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे। आलोक देशपांडे (71), मनोज मोघे (68), कमलाकर वाणी (61), खंडूराज गायकवाड (59) और भगवान परब (58) विजयी घोषित किए गए। अन्य प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों में अजीज एजाज (31), पवन होन्यालकर (39), अनंत नलावडे (33), नासिकेत पानसरे (22), अशोक शिंदे (10), यास्मिन शेख (54), सोनू श्रीवास्तव (50), सुरेश ठमके (23), रामदिनेश यादव (49) और राजू झनके (31) थे।