मुंबई महानगर पालिका पर भाजपा झंडा फहराएगी- तेजस्वी सूर्या
नवीन कुमार
मुंबई।सत्ता पर किसी एकाध परिवार का अधिकार नही हो सकता है। लोगों के समर्थन से सत्ता आती है, पैसे के दम पर नहीं। ” यहां के सभी युवा आम परिवार से है। आपके पिता या परिवार से कोई मंत्री नही है, ऐसा कहते हुए भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, सांसद तेजस्वी सूर्या ने वरली में विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक गड-किलों को नष्ट किया है, मुंबई पर भी भाजपा झंडा फहराएगी ऐसा विश्वास तेजस्वी सूर्या ने व्यक्त किया। उनके हाथों वरली में युवा वारियर शाखा का उदघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मुंबई भारत का प्रमुख शहर और देश की आर्थिक राजधानी है। दो साल से भी अधिक समय तक मुंबई और राज्य पर ग्रहण लगा था। लेकिन, राज्य में भाजपा और शिंदे सरकार आने के पश्चात यह ग्रहण हट गया है। आज मोदीजी और शिंदे- फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र का विकास तेजी से हो रहा है। सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास की नीति आगे ले जाने के लिए और भाजपा युवा मोर्चा की ताकत बढ़ाने के लिए मैं वरली आया हूं। सामान्य परिवार से आनेवाले युवाओं को आगे ले जाने के लिए हम प्रयास कर रहे थे। आगामी महानगरपालिका चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो, इन चुनावों में युवा प्रभावी रूप से कार्य करेंगे, ऐसा विश्वास तेजस्वी सूर्या ने व्यक्त किया। इस दौरान मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना, भाजपा महाराष्ट्र महामंत्री विक्रांत पाटील, भाजपा महाराष्ट्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल लोणीकर, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी गौरव गौतम, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष श्वेता परुलकर सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।