Home मुंबई-अन्यपूर्व उपनगर सांसद मनोज कोटक को पितृशोक

सांसद मनोज कोटक को पितृशोक

by zadmin

सांसद मनोज कोटक को पितृशोक

मुंबई: उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक के पिता किशोर भाई जगजीवनदास कोटक का शनिवार 26  मार्च  को  निधन हो गया है। वह 77  वर्ष के थे|

मूल रूप से  राजकोट(गुजरात) के शारदाबेन और जगजीवनदास के घर जन्मे किशोर भाई अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। किशोर भाई ने अपने जीवन के सफर में कई संघर्ष किए। उनकी धर्मपत्नी स्व. कुसुमबेन ने किशोर भाई के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर अपने बच्चो मनोज भाई, दिवालीबेन और केतन भाई को पाला। आज अपने पिता के  सिखाए गए संघर्ष के कारण ही मनोज कोटक ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सांसद बनने तक का सफर तय किया हैं।

स्व. किशोर भाई कोटक अपने  पीछे पुत्र मनोजभाई, पुत्री दीपालीबेन सोमैया, पुत्र केतनभाई, पुत्रवधुएँ सीमाबेन और दीप्तिबेन, दामाद मुकेशकुमार सोमैया, पोते दर्शील, आर्यन, दीया, राजवीर, रुद्र और ध्रुवी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. 
\

You may also like

Leave a Comment