Home मुंबई-अन्यनवी मुंबई नवी मुंबई महापालिका चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

नवी मुंबई महापालिका चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

by zadmin

नवी मुंबई महापालिका चुनाव  लड़ेगी आम आदमी पार्टी 

पथिक संवाददाता  

नवी मुंबई: पंजाब चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी नवी मुंबई में अपनी जड़ें फैला रही है. पिछले 7 आठ वर्षों से आप छोटे मोठे आंदोलन के जरिये नवी मुंबई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही है.इस कारण इस का संगठन खड़ा हो रहा है. इसी सक्रियता के कारण आम आदमी पार्टी यहां से महानगरपालिका का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसकी कार्यकारिणी भी बन गयी है. 

नवी मुंबई में इस नई सक्रिय पार्टी की कार्यकारिणी में तमाम नए चेहरे नजर आ रहे हैं. लेकिन इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इसमें डॉक्टर, वकील और रिक्शा चालक जैसे आम नागरिक भी शामिल हैं। इसमें सभी जातियों और धर्मों के लोगों के साथ-साथ सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।  शामभाऊ कदम आप की नवी मुंबई के प्रभारी हैं। वह एक सेवानिवृत्त आईटी प्रोफेसर हैं और उन्होंने 15 वर्षों तक विदेश में काम किया है। इसके बाद एड. नितिन मनोहर उपारे, प्रीति शिंदेकर, सुधीर पांडे, वी. के  सुधाकर, सुलोचना शिवदानंदन के उपाध्यक्ष पद की  जिम्मेदारी दी गई है। अजिंक्य कावठेकर -सचिव, और  चिन्मय गोडे, सुमित कोटियन, अभिषेक पांडे, डॉ. मिलिंद तांबे और नीना जौहरी को सहसचिव जिम्मेदारी दी गई है। आप पिछले आठ-दस साल से नवी मुंबई में काम कर रही है. हमारे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमने पिछला नगरपालिका चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार हम नगर निगम का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि आप नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन पार्टी नवी मुंबई के लिए नई है। पार्टी कार्यकर्ता, उम्मीदवार सभी बाहरी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन नए चेहरों को लोगों का कितना रिस्पॉन्स मिलता है

You may also like

Leave a Comment