Home मुंबई-अन्यपश्चिम उपनगर शिक्षक लालजी यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

शिक्षक लालजी यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

by zadmin

शिक्षक लालजी यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई:- मलाड(पूर्व)  के पारेख नगर  स्थित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला क्रमांक 3 में  वरिष्ठ शिक्षक लालजी बी.यादव का विदाई समारोह संपन्न हुआ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरसेवक विनोद मिश्रा एवं  नगरसेविका धनश्री वैभव भरडकर  उपस्थिति थीं. यह  समारोह  मनपा शालाओं के अधीक्षक अशोक मिश्रा की अध्यक्षता एवं शरद सिंह के संचालन में संपन्न हुई.  समारोह में सम्मानीय अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षिका भाग्यश्री यादव,आयकर अधिकारी दिनेश यादव,लल्लन यादव ,रमेश यादव, शिक्षक सेना मुंबई के उपाध्यक्ष मनीराम यादव ,मुख्याध्यापक  रामराज पाल, चंद्रभान बचई  राम,फुलादेवी जैसवार,सरिता चौहान,पूर्व मुख्याध्यापक बिरेंद्र प्रताप सिंह, उद्योगपति ब्रहमदेव यादव,कवि पत्रकार रामसिंह आदि उपस्थित थे।मानपत्र वाचन  वरिष्ठ शिक्षक गुलाब धर पाण्डेय ने किया। वक्ताओं मेंअजय सिंह,राजेश सिंह,इंद्रबहादुर यादव , एड.सुरेंद्र यादव,श्रेया यादव ने अपने विचार रखे।सभी वक्ताओं ने सत्कारमूर्ति को शिक्षा जगत का आदर्श बताया।उपस्थित जनों ने शाल,पुष्प गुच्छ ,श्री फल एवं भेट वस्तु देकर सत्कारमूर्ति का  सत्कार किया।समारोह में श्री यादव के परिवार,रिश्तेदार एवं शिक्षक मित्र उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment