Home Uncategorized भाजपा विधायक की निधि से बनेगा कल्याण में ऑक्सीजन प्लांट 

भाजपा विधायक की निधि से बनेगा कल्याण में ऑक्सीजन प्लांट 

by zadmin

ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए  विधायक गायकवाड़ ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

डोंबिवली:श्रीकेश चौबे/राज्य में बढ़ते कोरोना महामारी के खतरे को भांपते हुए कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड ने लोगों की हित में एक करोड रुपए विधायक निधि  से ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए पहल की है।कल्याण पूर्व भाजपा विधायक गायकवाड़ ने जिलाधिकारी ठाणे राजेश नार्वेकर को पत्र ल‍िखकर कहा है क‍ि कोरोना की लड़ाई में ऑक्सीजन यह सबसे महत्वपूर्ण शस्त्र है। अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज होने से मरीजों की मौत होने की घटना भी राज्य में ही हुई है। आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी और भी ज्यादा हो सकती हैं।व‍िधायक ने ल‍िखा है कल्याण पूर्व में महापालिका के दो कोरोना अस्पताल ऑक्सीजन की कमी के कारण शुरू नही हो पाया है। इसलिए  ऑक्सीजन सप्लाई के बारे में महानगरपालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कल्याण कल्याण पूर्व क्षेत्र में ऑक्सीजन निर्माण प्लांट बनाने के लिए मैं विधायक निधी से 1 करोड़ रुपए निध‍ि देना चाहता हूं।

You may also like

Leave a Comment