Home मुंबई-अन्य हाफकिन इंस्टीट्यूट को कोरोना का टीका बनाने की अनुमति

हाफकिन इंस्टीट्यूट को कोरोना का टीका बनाने की अनुमति

by zadmin

हाफकिन इंस्टीट्यूट को कोरोना  का टीका बनाने की अनुमति 

 विशेष संवाददाता 

मुंबई :हाफकिन इंस्टीट्यूट को  भारत बायोटेक द्वारा तकनीक हस्तांतरण पद्धति  से कोवैक्सीन बनाने  के लिए केंद्र सरकार की विज्ञानं एवं तकनीनी विभाग ने मंज़ूरी दी है। विज्ञानं एवं तकनीली विभाग की सचिव रेनू स्वरुप  द्वारा  महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को गुरुवार को  पत्र मिला इसमें  कहा गया है कि इस बारे में वैज्ञानिक विशेषज्ञों  की समिति द्वारा की गयी सिफारिश  पर यह मंज़ूरी  देते हुये  कोवैक्सिन बनाने के लिये  एक साल की अवधि दी जा रही है। वर्तमान में बढ़ते संक्रमण और  वैक्सीन की मांग के मद्देनज़र  जल्द से जल्द  हाफकिन  बायोफॉर्मा कारपोरेशन उत्पादन शुरू करे।  हाफकिन  में इसके मद्देनज़र आवश्यक अनुभवी और  प्रशिक्षित  विशेषज्ञों की नियुक्ति  की जाये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार से अनुमति  मिल जाने पर हम बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन कर सकते हैं।  उन्होंने  इस अनुमति के लिये  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने  इस प्रोजेक्ट की  नियमित देख-रेख  करने और निर्धारित समय पर वैक्सीन का उत्पादन करने के लिये  वरिष्ठ अधिकारियों की  नियुक्तियों  के लिए भी सचिवों को  कहा है। 

You may also like

Leave a Comment