Home मुंबई-अन्य डहाणू के पूर्व भाजपा विधायक पास्कल का निधन

डहाणू के पूर्व भाजपा विधायक पास्कल का निधन

by zadmin

डहाणू के पूर्व भाजपा विधायक पास्कल का निधन 

मुंबई:डहाणू  से भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का  कोरोना के कारण निधन हो गया। पास्कल  ने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। पास्कल धनोरे  को कोरोना से संक्रमित होने के बाद गुजरात के वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पास्कल धनारे 2014 से 2019 तक विधायक रहे। वह पालघर में डहाणू  निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। इस अवधि के दौरान, राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार थी। पास्कल धनारे को कोरोना रोग के इलाज के लिए गुजरात के वापी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार रात मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया। उनका सोमवार सुबह निधन हो गया। वह अपने पीछे  पत्नी, दो बेटियां  और एक बेटा छोड़ गए हैं 

You may also like

Leave a Comment