Home मुंबई-अन्य व्यापार विरोधी राजनीतिक लॉकडाउन के विरोध में 8 को घंटानाद

व्यापार विरोधी राजनीतिक लॉकडाउन के विरोध में 8 को घंटानाद

by zadmin

व्यापार विरोधी राजनीतिक लॉकडाउन के विरोध में 8 को घंटानाद 

मुंबई,7 अप्रैल: व्यापार विरोधी राजनीतिक लॉकडाउन के विरोध में 8 अप्रैल को घंटानाद आंदोलन करेंगें। इस बारे में व्यापारियों  का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के.पुरोहित के मार्गदर्शन व फेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र (FAM) के नेतृत्व में  विरोधी पक्ष नेता  देवेंद्र फडणवीस से मिलकर महाराष्ट्र सरकार  के प्रति नाराजगी व्यक्त की और व्यापारियों की समस्या व व्यापारियों की परेशानी सरकार तक पहुंचाने की मांग की। 
 श्री फड़णवीस ने सभी व्यापारी संस्थाओ के पदाधिकारियों की समस्याएं  व परेशानियां  सुनी औरउद्धव  सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तक उनकी मांग पहुँचाने का आश्वासन दिया. साथ ही साथ व्यापारियों ने राज्य सरकार के इस  “पॉलिटिकल  लॉकडाउन” का निषेध करने के लिए आंदोलन करने का फैसला किया. श्री फडणवीस ने व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाते हुए  भाजपा के  आमदारों  – नगरसेवकों  को इस बारे में समर्थन देने की सूचना भी की.इस प्रतिनिधि मंडल की बैठक में कालबादेवी,भुलेश्वर,दागिना बाजार,झवेरी बाजार, गोल्ड, मेटल,कपड़ा,ज्वेलर्स, इमिटेशन,हॉटेल,यार्न अन्य कई प्रमुख मार्केट व संस्थाओ के पदाधिकारी मौजूद थे
सभी व्यापारी प्रतिनिधि,  राज के.पुरोहित,नगरसेवक  आकाश राज पुरोहित व व्यापारी संगठन फैम  के अध्यक्ष विनेश मेहता ने देवेंद्र फड़णवीस का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment