Home मुंबई-अन्य तिपहिया सरकार के खिलाफ राज पुरोहित का घंटानाद आंदोलन   

तिपहिया सरकार के खिलाफ राज पुरोहित का घंटानाद आंदोलन   

by zadmin

वर्धमान चौक, प्रिंसेस स्ट्रीट – कालबादेवी रोड, पर महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्ट व हफ्ताखोर गृहमंत्री अनिल देशमुख के विरोध तथा भ्रष्ट निकम्मी महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री एडवोकेट राज के पुरोहित और नगरसेवक आकाश पुरोहित के नेतृत्व में “घंटानाद आंदोलन” किया. भाजपा पदाधिकारी व महिला मोर्चा / युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए व बैनर की तख्तियां लगा कर महाराष्ट्र सरकार बरखास्त करो, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय, अनिल देशमुख कुर्सी छोड़ो, जो सरकार निकम्मी है – वह सरकार बदलनी है के नारे लगाते हुए घंटानाद किया गया.

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता एडवोकेट राज के पुरोहित ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ भ्रष्ट पुलिस अधिकारी सचिन वाझे, जिसके हाथ संगीन गुनाहों से रंगे हुए हैं, महाराष्ट्र के हटाए गए कमिश्नर परमबीर सिंग ने गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ हर महीना इकट्ठा करने के सम्बन्ध में शिकायत पत्र मुख्यमंत्री को लिखते हैं, इस भ्रष्ट और निकम्मी महाराष्ट्र सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति व महाराष्ट्र के राज्यपाल से महाराष्ट्र सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।

इस कड़ी में नगरसेवक आकाश पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

इस घंटानाद आंदोलन में प्रेमशंकर पांडे,राकेश नेवरेकर, हर्षद वखरिया, अशोक अग्रवाल, नूतन सोनी, आशाताई मानगांवकर, मंगल मयेकर, मार्शनील बापेरकर, कुलदीप शाह, आलोक तिवारी, कुलदीप सिंह, राजू कलापुरा, मंगल पुरोहित संतोष दादा, विक्रम गोहिल, अंकित शर्मा, दलपत गोलाना, अनिल उजगांवकर, अनराज सिंह, वीरेन्द्र ठाकुर, हरीश दवे, नत्थूलाल चौरसिया, रंजीतसिंह नोरवा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे .

You may also like

Leave a Comment