Home विविधाज्योतिष मोबाइल नंबर का जीवन पर प्रभाव

मोबाइल नंबर का जीवन पर प्रभाव

by zadmin

वैसे तो मोबाईल हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गयी है. लेकिन इसका हमारे ऊपर क्या ज्योतिषीय प्रभाव पड़ता है यह जानने की इच्छा सभी की जरूर होगी। अंक शास्त्र के आधार पर मानव जीवन पर मोबाइल  के प्रभाव की जानकारी यहाँ प्रस्तुत है. 

  1. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 4 की अधिकता या जोड़ 4 है तो आपको नास्तिक बनने से कोई नहीं रोक सकता। भले ही आप किसी प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी ही क्यों ना हो।
  2. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 3 की अधिकता है या जोड़ 3 है तो आप अपने ऊपर प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद महसूस करेंगे। आप एक शानदार बुद्धि एवं समाजिक गुणों का भंडार है।
  3. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 2 की अधिकता है या जोड़ 2 है तो यह सीधे तौर पर आपके मन पर असर डालता है। जहां अधिक पब्लिक हो, वहा आप मनोबल कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपका मन आस्तिक – नास्तिक के बीच में घूमता रहता है।
  4. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 1 की अधिकता है या जोड़ 1 है तो आपका मन चाहे कितना भी शांत हो क्रोध करने से आप नहीं बच सकेंगे। राजनीतिक विचारधारा को आप भली-भांति समझते हैं। आपका पूर्ण आस्तिक होना या पूर्ण नास्तिक होना असंभव है।
  5. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 5 की अधिकता है या जोड़ 5 है। अगर खुद का घर नहीं बना पा रहे हैं तो यह अंक तुरंत छोड़ दें। एक जगह मन का ना लगना, वाहन इत्यादि में अत्यधिक रुचि रखना, मसालेदार भोजन करना इत्यादि। आप आस्था के स्तर पर यात्राएं करना बेहद पसंद करते हैं
  6. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 6 की अधिकता है या जोड़ 6 है। तो आप जीवन को आराम एवं आनंद की दृष्टि से देखते हैं। आपको शारीरिक काम करना पसंद नहीं है। आप संगीत, सुंदरता, स्वच्छता, सौंदर्य पर खर्च करते हैं। आपको ईश्वर की वंदना, संगीत से करनी पसंद है। आप एक शांत दिमाग के आस्तिक व्यक्ति है।
  7. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 7 की अधिकता है या जोड़ 7 है। आपको आध्यात्मिक विचार पसंद है। आप समाज में शांति एवं भाईचारे की भावना चाहते हैं। साधु, संत, पंडित का आदर करते हैं। पूजा पाठ एवं दान की भावना है। अगर समाज आपके मन को ठेस ना पहुंचाएं तो आप एक मजबूत आस्तिक हैं।
  8. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 8 की अधिकता है या जोड़ 8 है। आप मानसिक एवं आर्थिक तौर पर परेशान हैं। आपकी जमा पूंजी बर्बाद हुई है। यह नकारात्मक दोष है। इसका उपाय संभव है। आप अध्यात्मिक विचार रखते हुए, नास्तिक जैसा बर्ताव करने लगते हैं।
    1. जिनको इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। वे मदिरापान, जुआ, लॉटरी, शीघ्र धन कमाने से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहते हैं। आपको आस्तिक – नास्तिक जैसे शब्दों से फर्क ही नहीं पड़ता।
  9. अगर आपके मोबाइल नंबर में अंक 9 की अधिकता है या जोड़ 9 है। अनजान व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ने की कला आपके अंदर विकसित है। आप नकारात्मक विषयों पर बहस पसंद नहीं करते। आप साधारण तरीके से पूजा-पाठ करते हैं एवं आस्तिक विचार रखते हैं।

You may also like

Leave a Comment