Home मुंबई-अन्य घोटाला रोकने के लिए ठेकेदारों को टेंडर के साथ देना पड़ेगा शपथ पत्र

घोटाला रोकने के लिए ठेकेदारों को टेंडर के साथ देना पड़ेगा शपथ पत्र

by zadmin

ठाणे: 
ठाणे मनपा में होने वाले घोटालों पर अंकुश लगाने के लिए ठेकेदारों को टेंडरिंग प्रक्रिया के दौरान अब शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र देने के बाद यदि कागजात फर्जी और गलत पाए जाते हैं तो पूरे मामले की जवाबदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। मनपा प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। कहा गया है कि मनपा ने यह निर्णय मनसे द्वारा किए गए पत्राचार के बाद लिया है। वहीं मनपा के इस निर्णय से राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। 
उल्लेखनीय है कि अवैध तरीके से मृत व्यञ्चित के नाम का एनओसी लेकर शहर में होर्डिंग लगाए जाने के बाद संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला पंजीकृत हुआ है। जानकारी के अनुसार इस घोटालेबाज ठेकेदार की जल्द गिरक्रतारी होने की संभावना है। दूसरी तरफ इस तरह के मामलों से ठाणे मनपा की अकारण ही बदनामी हो रही है। इससे मनपा का समय भी बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं ठेकेदारों द्वारा किए जाने वाले कामों की गुणवîाा पर भी सवालिया निशान उठने लगते हैं। 
आरोप लगते है कि मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार को काम देते समय समूचित कागजातों को नहीं लिया जाता है। इसके खिलाफ मनसे के विभाग अध्यक्ष संदीप पाचंगे ने मनपा प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के साथ ही पाचंगे ने मनपा से कहा था कि कागजात सही होने के लिए दिए जाने वाले शपथ पत्र को पांच सौ रुपए के स्टैंप पेपर के साथ जोड़ा जाता है। इससे राज्य सरकार का हर साल करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। 
उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार का आदेश होने के बाद भी ठाणे मनपा में नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। उनके इस पत्राचार को मनपा प्रशासन ने गंभीरता से लिया और मुख्य लेखा परीक्षक ने आदेश निर्गत कर सभी विभागों को सरकार के निर्णय पर कामकाज करने का आदेश दिया है।
अधिकारियों के वेतन से नुकसान की हो क्षतिपूर्ति 
मनसे के विभाग अध्यक्ष संदीप पाचंगे ने कहा कि सरकार के निर्णय पर अमल करना मनपा अधिकारियों के लिए अनिवार्य है। निविदा प्रक्रिया शुरु करते समय अधिकारियों की लापरवाही से मुद्रांक शुल्क बिक्री से सरकार को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हुआ है। ऐसे में अब तक हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति अधिकारियों के वेतन से रकम काटकर की जाए। 

You may also like

Leave a Comment